राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 14 को होगी
रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2020 आगामी 14 फरवरी रविवार को दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 एवं द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित (69) परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। कलेक्टर रायपुर ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी परीक्षा शाखा रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Source : Agency

पाठको की राय